पिहोवा: खाटू श्याम मंदिर में राकेश गर्ग के सौजन्य से प्रभात फेरी आयोजित बनी श्रद्धा, भक्ति का अनुपम संगम

अभिषेक पूर्णिमा/पिहोवा 

बारिश की फुहारों के बीच भक्ति की रसधारा में सराबोर हुई मॉडल टाउन की प्रभात फेरी*

पिहोवा। आज प्रातः मॉडल टाउन स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के पावन प्रांगण में राकेश गर्ग के सौजन्य से आयोजित प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम बन गई। हल्की-हल्की बारिश की फुहारों के बीच जब "श्याम नाम" का संकीर्तन गूंजा तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं प्रकृति भी भक्तों की भक्ति में सहभागी बन गई हो।

भजन गायकों जगदीश तनेजा, सुरेश वर्मा, काका ग्रोवर, वीना नारंग, हरिकेश सैनी, राज धवन, सुशील गर्ग, सुभाष अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा तथा नरेश शर्मा ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से सुभाष अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत भजन "हारा हूँ बाबा, पर तुझ पे भरोसा है..." ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं और हर हृदय को गहरी श्रद्धा से भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और श्याम प्रेम में डूबकर अपनी आस्था का सुंदर प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

इस अवसर पर वेद प्रकाश गर्ग, मांगेराम गर्ग, वीरभान सिंह तथा रामकुमार धीमान ने प्रभात फेरी की मधुर स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से राकेश गर्ग परिवार को स्मृति-चिह्न स्वरूप ठाकुर जी का दिव्य स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

मंच संचालन करते हुए जगदीश तनेजा ने आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि "प्रातःकाल का समय ईश्वर की आराधना और आत्मचिंतन का सर्वोत्तम समय होता है। कुछ लोग इस अमूल्य समय को सोकर व्यर्थ गंवा देते हैं, जबकि कुछ लोग इसी समय को भजन-कीर्तन और प्रभु स्मरण में लगाकर अपने जीवन को धन्य बना लेते हैं।
कार्यक्रम में अयोजक गीता गर्ग, भूमि गुप्ता, मोना गर्ग, संदीप कंसल, संजू कंसल, शीतल प्रसाद मित्तल, सतीश बंसल, मनोज सिंगला सहित सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी में नंदलाल कालड़ा, श्याम कक्कड़, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र गर्ग, मनोज डंग, गोपाल धीमान, रामफल शर्मा, राजेंद्र गुलाटी, मांगेराम गर्ग, बलदेव सैनी, विक्की सैनी, तरसेम मित्तल, दीपक मेहता, हरीश अरोड़ा, वीरेंद्र नंदराजोग, बंटा बंसल, हरिकेश नरवाल, नरेश मिगलानी, अश्विनी बंसल, सुभाष धवन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
बारिश की शीतल फुहारों और श्याम नाम के मधुर संकीर्तन से सजी यह प्रभात फेरी प्रत्येक श्रद्धालु के हृदय में भक्ति और आनंद की अमिट छाप छोड़ गई।
Previous Post Next Post