विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाता पंजीकरण के लिए किए गए विशेष शिविर आयोजित : गुरविंद्र सिंह

 विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाता पंजीकरण के लिए किए गए विशेष शिविर आयोजित : गुरविंद्र सिंह

 


पिहोवा (राजेश वर्मा)

- उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय, भेरियां (पिहोवा) व मनीष पपनेजा मेमोरियल कालेज इस्माईलाबाद सहित अन्य स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा मतदाता पहचान पत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इन विशेष शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी तथा पात्र युवाओं से मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। शिविर में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुधार करवाएं।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे ठीक करवाने के लिए भी आवेदन करने बारे जागरूक किया गया। नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों तथा बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए नागरिक वोटर हैल्पलाईन एप तथा निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और पात्र होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाएं। इस मौके पर विभिन्न महाविद्यालयों के सदस्य व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

 

Previous Post Next Post