गुरलाल घूमन की याद में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
प्रथम आने वाली विजेता टीम को मिलेगा एक लाख ग्यारह हजार का इनाम
राजेश वर्मा। सिटी ब्रेकिंग न्यूज़ 24
पिहोवा,
फौजी प्लाट स्थित हुड्डा ग्राउंड में बीते शुक्रवार को तीन दिवसीय 4 से 6 तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ, जिसके आयोजक राजन यूसए व उसकी टीम है।
मिली जानकारी अनुसार एनआरआई ब्रदर्स ग्रुप राजन यूसए व उसकी टीम व गौरु, बंटी, करण शर्मा , विशाल शर्मा अमेरिका द्वारा मिलकर स्वर्गीय गुरलाल घूमन की याद में प्रथम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ बीते चार सितंबर को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने शिरकत की। उनके साथ जयपाल कौशिक पार्षद, रविकांत कौशिक पार्षद, योगेश शर्मा, सुरेंदर ढींगरा, रनपाल पहलवान, राजेंदर उर्फ टीटा व दलजीत सिंह इत्यादि थे।
ग्रुप के सदस्यों से बातचीत होने पर बताया कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है अगर आज का युवा नशे व दुष्कर्म जैसे कृत्यों से बचना चाहते है तो उनके अभिभावकों को भी उन्हें खेल की तरफ प्रेरित करना चाहिए क्योंकि खेल से ही प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है जितना आज का युवा खेल को महत्व देगा उतना ही वह नशे व मोबाइल भी से दूर रहेगा। इस पक्ष में सरकार भी नौकरियों के आरक्षण में खेल का कोटा प्रदान करती है ताकि सभी खेलों के द्वारा स्वस्थ भी रहे वह एक अच्छा भविष्य बना सके अगर हमारे देश के युवा का भविष्य अच्छा होगा तभी वह हमारे राष्ट्र के अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकेगा
तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि से ले रही हैं। प्रथम इनाम एक लाख ग्यारह हजार रूपये , द्वितीय इनाम इकसठ हजार रूपये, तीसरा व चौथा इनाम ग्यारह ग्यारह हजार रूपये होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को मिलेगा मोटरसाइकिल, बैस्ट बॉलर व बल्लेबाज को एलईडी इनाम के तौर पर दिया जायेगा। दर्शकों के लिए ड्रा में वाशिंग मशीन इनाम मिलेगा। इस कार्यक्रम में फौजी प्लॉट पिहोवा की टीम का अहम् सहयोग रहेगा।
Tags
Pehowa