पिहोवा में महंत राजेंद्र पुरी जी महाराज ने की प्रेस वार्ता, ‘धर्म रक्षा–राष्ट्र रक्षा यात्रा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

पिहोवा में महंत राजेंद्र पुरी जी महाराज ने की प्रेस वार्ता, ‘धर्म रक्षा–राष्ट्र रक्षा यात्रा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

सम्पादक राजेश वर्मा। सिटी न्यूज़ 24
पिहोवा/कुरूक्षेत्र:
पिहोवा जग ज्योति धाम बिजड़पुर, शाहाबाद के पीठाधीश महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने पिहोवा में प्रेस वार्ता कर आगामी धर्म रक्षा–राष्ट्र रक्षा यात्रा’ के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में पत्रकारों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि यात्रा के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित कर जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। ‘धर्म रक्षा–राष्ट्र रक्षा यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को धार्मिक मूल्यों, सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और आपसी एकजुटता का संदेश प्रसारित होता है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे यात्रा से जुड़ी जानकारी को समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सकारात्मक जनसंदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने विश्वास जताया कि जनसहयोग और मीडिया के माध्यम से ‘धर्म रक्षा–राष्ट्र रक्षा यात्रा’ का संदेश दूर-दूर तक पहुंचेगा तथा अधिक से अधिक लोग इस अभियान के उद्देश्य को समझकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों और समाज के लोगों से यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
धर्म रक्षा – राष्ट्र रक्षा यात्रा का कुल सड़क मार्ग लगभग 220 किलोमीटर अनुमानित है।
यात्रा का क्रम: बिजड़पुर → इस्माइलाबाद → पिहोवा → भागल → गुहला चीका → कलायत → कैथल → पुंडरी → डांड → थानेसर → लाडवा → रादौर → मार्कंडेश्वर मंदिर शाहाबाद।
Previous Post Next Post