गीता मॉडल स्कूल में हुआ Academic Quiz का सफल आयोजन

शैक्षणिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश वर्मा। सिटी न्यूज़ 24
पिहोवा:   गीता मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *Academic Quiz* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक श्री *प्रकाश वर्मा* एवं सचिव श्री *निपुण गर्ग* उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन श्री *सतपाल अरोड़ा* एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री *विनय अरोड़ा* प्रधानाध्यापिका श्रीमती *नरेश रानी* ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में *Moral Values, GK, Spoken, Maths एवं Science Clubs* के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मकता का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के *प्रथम चरण में Questionnaire Round, द्वितीय चरण में Presentation Round तथा तृतीय चरण में Freedom Fighter Role Play* आयोजित किया गया। Role Play के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष एवं प्रेरणादायक संदेशों को प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत किया।

प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान Moral Values Club* ने प्राप्त किया, जबकि *द्वितीय स्थान GK and Science Club* ने हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री *विनय अरोड़ा* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, मेहनत करने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

भारत विकास परिषद के संरक्षक श्री *प्रकाश वर्मा* ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए Quiz के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं तथा उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Previous Post Next Post