देश की तरक़्क़ी में स्वस्थ युवा ही दे सकता है अपना योगदान: कपिल




शिक्षिक कपिल व प्रशिक्षक कोमल ने साइकलोथान को दी हरी झंडी,

साई की तरफ़ से कारगिल दिवस पर आयोजित की साइकलोथान 

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि

कुरूक्षेत्र, 26 जुलाई

दिल्ली शिक्षा विभाग के शिक्षक कपिल ने कहा कि देश की तरक़्क़ी में युवा पीढ़ी का स्वस्थ होना ज़रूरी है। इस युवा के साथ ही भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की ज़रूरी है। 

         शिक्षक कपिल भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ़ रविवार को कारगिल दिवस पर आयोजित साइकलोथान कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस से पहले शिक्षक कपिल व प्रशिक्षक कोमल, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हाकी कोच नरेंद्र ठाकुर, समाज सेवी नरेश सैनी ने साइकलोथान को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साइकलोथान के प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई। 

शिक्षक कपिल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों को याद करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशिका रितु पथिक आदेशानुसार व सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में युवाओं को शामिल कर साइकलोथान का आयोजन किया गया। इस साइकलोथान का आयोजन करते हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है। इस लक्ष्य है कि लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। 

   उन्होंने कहा कि साई की तरफ़ से निकाली जा रहीं साइकलोथान में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। 

  इस मौक़े पर हाकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हाकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह, नरेश सैनी आदि मौजूद थे।

Previous Post Next Post