गुरु महिमा और भक्ति रस से सराबोर हुई प्रभात फेरी, वर्मा परिवार ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत


राजेश वर्मा। सिटी ब्रेकिंग न्यूज 24

पिहोवा,

 आज प्रातःकाल कुरुक्षेत्र रोड स्थित श्री बंटी वर्मा के निवास स्थान पर आयोजित प्रभात फेरी का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और गुरु महिमा के दिव्य रंगों से सराबोर हो उठा। जैसे ही प्रभात की पहली किरण फूटी, "जय श्री राधे" और "श्याम नाम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आज के भजन गायकों में जगदीश तनेजा, सुरेश वर्मा, काका ग्रोवर, आशा चावला, वीना नारंग, बंटी वर्मा, नीरज वर्मा, रवि वर्मा, राज धवन, हर्षिका तनेजा और नेहा खत्री ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से नीरज वर्मा द्वारा प्रस्तुत भजन "नाम मेरी राधा रानी का, जिस-जिस ने पुकारा है..." ने ऐसा समां बाँधा कि उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरा वातावरण राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर सुरजीत सैनी, चरण दास वर्मा, मनोज डंग, देव पूर्णिमा और प्रकाश वर्मा ने वर्मा परिवार को स्मृति स्वरूप ठाकुर जी का दिव्य स्वरूप भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, ताकि इस पुण्य दिवस की मधुर स्मृति सदैव उनके जीवन में बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक जगदीश तनेजा ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा माना गया है, क्योंकि गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं जो मनुष्य को ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग दिखाते हैं। गुरु के ज्ञान और कृपा के बिना जीवन अधूरा है।" उनके प्रेरणादायी विचारों ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर नीरज वर्मा, चरण दास वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश वर्मा, कुशल, वैभव, गुंजन, हर्षित, मनस्वी वर्मा, भूषण धीमान, राजू धवन, गौरव गर्ग, तेजिंदर वालिया, राकेश धवन, सुरेंद्र सैनी, तीर्थ राम धीमान, अनिल मक्कड़, महेश तलवार, ओम प्रकाश सिंधवानी, श्रवण गुलाटी, हरबंस लाल दुआ, तरसेम मित्तल, भूषण ठेकेदार, आशुतोष गुप्ता, सोनू कश्यप, तुषार वर्मा, संजीव बजाज, कुंज तनेजा, अमित पांचाल, सुमित बहल, अमरजीत, जीतपाल सेठी, राजकुमार धमीजा एवं बब्बू खरबंदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज में प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना करते हुए ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Previous Post Next Post