भारत विकास परिषद् शाखा पिहोवा द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम पर्यावरण संयोजक प्रमोद सिंहल की अध्यक्षता में हुआ आयोजित



राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि

पिहोवा,

आज भारत विकास परिषद् शाखा पिहोवा द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम पर्यावरण संयोजक प्रमोद सिंहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें परिषद् के सदस्यों द्वारा 50 पौधे लगाए गए। यह पौधे प्राची रोड़ स्थित पार्क में और नानक पूरा स्थित अध्यक्ष नवीन गर्ग जी के भट्ठे पर लगाए गए।जिसमें अमरूद ,आंवले, जामुन, इमली, आडू फल वाले के साथ साथ नीम, डेक, शीशम के तुलसी और एक त्रिवेणी का भी पौधा लगाया गया। पर्यावरण संयोजक प्रमोद सिंहल ने बताया कि इस बार सभी सदस्यों ने अपने माता पिता के आशीर्वाद स्वरूप पौधा लगाया। उन्होंने कहा की जिस प्रकार हमारे माता पिता अपने बच्चों की निस्वार्थ सेवा करते हैं उसी प्रकार वृक्ष भी हमारा पालन पोषण करते हैं और हमें जीवन देते हैं। शाखा के अध्यक्ष नवीन गर्ग ने बताया कि हम सब को निस्वार्थ पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर परिषद् के सचिव निपुण गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष राम बिलासा मित्तल, मेघ राज गर्ग, प्रवीण सिंगला, विनय अरोड़ा, अजय रोहिला,संजीव गर्ग, ज्ञान भूषण पपनेजा, अजय गर्ग व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post