संगमेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली
लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने श्रावण के अंतिम सोमवार को किए भगवान के दर्शन,
पिहोवा (राजेश वर्मा): हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली श्रावण मास के अंतिम सोमवार को संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में पहुंचे । जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय मास है। मंदिर की पौराणिक मान्यता के चलते उनकी इच्छा थी कि श्रावण मास के दौरान यहां दर्शनों के लिए पहुंचा जाए। उन्होंने संकल्प लिया था कि अपना एकादशी का व्रत भी यही मंदिर में पूजन के बाद खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यही प्रयास है कि धार्मिक स्थलों को विकसित करके श्रद्धालुओं कोसुविधा प्रदान की जाए ताकि लोग देश की धार्मिक संस्कृति के बारे में जान सकें और युवा पीढ़ी को इसका ज्ञान हो। मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि यहां पहुंचने पर महंत विश्वनाथ गिरी ने मोहनलाल बड़ौली को बाबा का श्रृंगार का चित्र रूपी स्मृति चिन्ह और आशीर्वाद दिया। जबकि पंडित शंभूदत गौतम ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। उधर, श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों को लाइनों में लगकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि 25 अगस्त मंगलवार को श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में श्रावण समाप्ति से पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 अगस्त को श्रावण समाप्ति पर मंदिर में भंडारा होगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, भूषण गौतम, मन की बात कार्यक्रम के संयोजक हन्नु चक्रपाणि, युवा मोर्चा से रिचिक कौशिक, लाडी पाल छज्जूपुर, पूर्व चेयरमैन जय सिंह पाल, बंटी दीवाना, जितेंद्र सैनी, बलजिंदर अरुणाय, गिन्नी चक्रपाणी आदि मौजूद थे ।
