श्रावण के आखिरी सोमवार पर पृथुकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आरती व महादेव के श्रृंगार की अद्भुत झलकियां
पिहोवा (राजेश वर्मा) :श्रावण मास के आखिरी सोमवार को पृथुकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
इस पावन अवसर पर महादेव का विशेष शृंगार किया गया। फूलों, बेलपत्र और आकर्षक सजावट से भगवान शिव का दिव्य स्वरूप भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
शाम के समय मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
श्रावण के अंतिम सोमवार पर उत्केश्वर महादेव मंदिर में हुई यह भव्य आरती और महादेव का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का यादगार अवसर बन गया।
Tags
PEHOWA

