कौशल विकास से होगा नए भारत का उदय: डॉ. सुमन लता, युवाओं को रोजगार पाने के साथ रोजगार सृजन के लिए भी किया प्रेरित

कौशल विकास से होगा नए भारत का उदय: डॉ. सुमन लता, युवाओं को रोजगार पाने के साथ रोजगार सृजन के लिए भी किया प्रेरित


पिहोवा/कुरूक्षेत्र (राजेश वर्मा):
कौशल विकास एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से बुधवार को डीएवी कॉलेज, पिहोवा में महाविद्यालय रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से “कौशल विकास एवं मीडिया में रोजगार के अवसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सुमन लता ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री सैनी ने युवाओं से कौशल विकास के साथ रोजगार के नए अवसर तलाशने तथा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल, अनुशासन और निरंतर सीखने की क्षमता युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन एवं संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ये गुण व्यक्ति को चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास और सामर्थ्य प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं गुरुजन युवाओं के जीवन में मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए युवाओं को सदैव बड़ों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ सुमन लता जी ने अतिथियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक एवं वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. दीपिका ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रोफेसर मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वैभव दत्त शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post