ए बी सी ऑफ योग के माध्यम से योग कार्यशाला के अंतर्गत गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय, छोटा बाजार, कुरुक्षेत्र के शिक्षकों ने योग का क्रियात्मक ज्ञान किया अर्जित- डॉ कुकरेजा
राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
कुरुक्षेत्र ,
गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय, छोटा बाजार में वहां की प्राचार्या राज कुमारी के निर्देशन में एक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य, एवम भारतीय योग संस्थान के पूर्व राज्य संगठन मंत्री डॉ. मनीष कुकरेजा मुख्य अतिथि एवम वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना उपरांत उनके द्वारा उनके अनुसंधान में रचित अंग्रेजी के 26 वर्णों की सहायता से निर्मित यू ट्यूब पर उपलब्ध ए बी सी ऑफ योग की प्रथम शृंखला के माध्यम से योग के 26 शब्दों को बड़े ही सरल एवं रोचक ढंग से सभी शिक्षकों को सांझा किया। इस वीडियो में ग्राफ़िक्स एवम एनिमेशन से तथा संगीत एवम काव्यबद्ध रचना की सहायता से सभी ने खेल खेल में योग के विभिन्न आसन जैसे पद्मासन,गरुड़ासन, चक्रासन तथा अनेक शुद्धि क्रियाएं जैसे कपाल भाती, नौली, त्राटक, जल नेति आदि का अभ्यास किया। बहुधा शिक्षकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कार्यशाला को उनके व विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया तथा आश्वासन दिया कि इसे वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को सिखाने का प्रयास करेंगे।
डॉ कुकरेजा ने विभिन्न प्रयोगों द्वारा सहज श्वास, गहरे व लम्बे श्वास व यौगिक श्वासों के अंतर को स्पष्ट किया । विद्यालय की प्राचार्या ने अन्त में डॉ कुकरेजा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी समय समय पर डॉ कुकरेजा जी के सहयोग से इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन विद्यालय परिसर में होता रहेगा।
Tags
Pehowa